फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tiring on nh

कैंचीमोड़ से सलापड़ पुल तक चंडीगढ़-मनाली एनएच की 26.77 करोड़ से होगी टारिंग

Sun, 13 Mar 2022 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
tiring on nh
बिलासपुर। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वारघाट के कैंचीमोड़ से सलापड़ पुल तक 26.77 करोड़ से टारिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने चंडीगढ़ की एक फर्म को टेंडर जारी कर कार्य आवंटित कर दिया है। इस एनएच की मरम्मत 2009 के बाद नहीं हो पाई थी, जिसके कारण मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है और वाहन चालकों को परेशानी होती है। लेकिन आगामी दो से तीन माह में इस रोड का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कैंचीमोड़ से सलापड़ पुल तक करीब 71 किलोमीटर इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुल विडथ टारिंग होगी। इसमें कैंचीमोड़ से नौणी तक डिविजन दो के अंतर्गत कार्य होगा। इसकी लंबाई करीब 41 किलोमीटर है। इसके लिए विभाग ने 15.18 करोड़ का टेंडर जारी किया है। वहीं डिविजन नंबर एक में नौणी से सलापड़ पुल तक करीब 30 किलोमीटर के लिए 11.49 करोड़ का टेंडर जारी किया गया है। कई सामाजिक संगठनों ने इस रोड की मरम्मत के लिए आवाज उठाई थी।
विज्ञापन

दो सीमेंट फैक्टरियों के ट्रकों के चलते मार्ग रहता है व्यस्त
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एसीसी और अल्ट्राटेक दो सीमेंट फैक्टरियों के लिए ट्रक चलते हैं। 24 घंटे यह मार्ग ट्रकों और बोगियों से व्यस्त रहता है। भारी वाहनों के कारण रोड जल्द खराब हो जाता है। इसके बावजूद 13 साल से इस एनएच की मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं हो पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस राजमार्ग से मनाली के लिए जाते हैं पर्यटक
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग से पर्यटन नगरी मनाली के लिए देशभर के पर्यटक सफर करते हैं। लेकिन रोड की हालत खस्ता होने के चलते जाम से पर्यटकों को जूझना पड़ता है। लेकिन अब रोड की मरम्मत होने के बाद पर्यटकों को भी 71 किलोमीटर तक बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।

तीन माह में कार्य होगा पूरा, फुल विडथ होगी टारिंग
71 किलोमीटर एनएच की मरम्म्त का कार्य आगामी तीन माह में पूरा कर लिया जाएगा। मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। रोड की फुल विडथ टारिंग होगी। टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही इस रोड से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।
संजय सोनी, एसई लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed