फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Thrill of paragliding in Bandla starts in September; bookings for SIV courses are now open.

Bilaspur News: बंदला में सितंबर से पैराग्लाइडिंग का रोमांच, एसआईवी कोर्स की बुकिंग शुरू

Wed, 19 Aug 2026 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Thrill of paragliding in Bandla starts in September; bookings for SIV courses are now open.
दो स्कूलों ने कराई बुकिंग, पैराग्लाइडिंग गतिविधियों से स्थानीय कारोबार और होम स्टे को मिल रहा बढ़ावा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर सितंबर से शुरू होने वाले एसआईवी एडवांस कोर्स के लिए बुकिंग शुरू हो गई है। अब तक दो स्कूलों ने कोर्स के लिए बुकिंग करवाई है। 15 सितंबर के बाद गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही देशभर से पैराग्लाइडिंग के शौकीनों और प्रशिक्षुओं के बंदला पहुंचने की संभावना है। बंदला धार की पैराग्लाइडिंग साइट को विश्व की तीन सुरक्षित एक्रो पैराग्लाइडिंग साइट में शामिल किया जाता है। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अलावा समय-समय पर एसआईवी कोर्स आयोजित होते हैं। एडवांस प्रशिक्षण के लिए अनुभवी पैराग्लाइडर यहां पहुंचते हैं। पैराग्लाइडिंग सीजन के दौरान पर्यटकों और प्रशिक्षुओं की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय कारोबार को भी फायदा हो रहा है। बंदला और आसपास के ग्रामीणों ने पर्यटकों के ठहरने के लिए होम स्टे शुरू किए हैं। एसआईवी कोर्स और अन्य गतिविधियों के दौरान प्रशिक्षुओं के ठहरने से होम स्टे संचालकों की आमदनी बढ़ रही है। पर्यटकों की बढ़ती रुचि के चलते टेंट स्टे की मांग भी बढ़ी है। बंदला में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां पहले से संचालित हैं, लेकिन वर्ष 2023 में साइट के व्यावसायिक रूप से अधिसूचित होने के बाद स्थानीय स्तर पर इसका लाभ अधिक दिखाई देने लगा है। पैराग्लाइडिंग के लिए आने वाले लोगों से रहने, खाने और अन्य सुविधाओं की मांग बढ़ने से ग्रामीणों के लिए आय के नए साधन विकसित हुए हैं। बंदला पैराग्लाइडिंग साइट की खासियत यहां से दिखाई देने वाला गोबिंद सागर झील का विहंगम दृश्य भी है। उड़ान के दौरान झील और आसपास का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि साइट पर आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर किया जाए तो बंदला प्रदेश के प्रमुख एडवेंचर पर्यटन स्थलों में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed