संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी लिखित परीक्षा के परिणाम में मिनर्वा संस्थान के तीन विद्यार्थियों पर्णिका शर्मा, पुष्कल ठाकुर और दैव्या ने सफलता प्राप्त की है। तीनों विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर इस महत्वपूर्ण परीक्षा को उत्तीर्ण कर संस्थान और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है।
एनडीए की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करना भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उपलब्धि विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत, अनुशासित तैयारी और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाती है। इस सफलता में विद्यार्थियों के प्रयासों के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मिनर्वा स्टडी संस्थान ने तीनों विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।