फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three people including gangster accused arrested

गैंगस्टर का आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three people including gangster accused arrested
गैंगस्टर का आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

बिलासपुर, भोट (रामपुर)। कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को एक तमंचा व दो कारतूस तथा एक चाकू समेत गिरफ्तार किया है। भोट पुलिस ने काफी समय से फरार चल रहे गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोतवाली प्रभारी सतेंद्र सिंह के अनुसार, मंगलवार की सुबह पुलिस ने कस्वा राजपुर रोड से मुखबिर की सूचना पर दो युपकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने दोनों ने स्वयं को मोहल्ला साहूूकरा निवासी रवि राठौर और यश राठौर बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक तमंचा व दो कारतूस तथा एक चाकू बरामद करने का दावा किया है। वहीं, भोट पुलिस ने क्षेत्र के किशरोल गांव निवासी बाबू शाह व उसके एक अन्य साथी के पूर्व में गोवध व पुलिस पर हमला करने के आरोप में संलिप्त पाए जाने पर दोनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी।जिलाधिकारी द्वारा गैंग चार्ट का अनुमोदन करने पर पुलिस ने करीब एक माह पूर्व बाबू शाह व उसके एक अन्य साथी के खिलाफ उत्तर प्रदेश समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत गैंगस्टर एक्ट रिपोर्ट दर्ज की थी।रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था।मंगलवार को आरोपी को क्षेत्र में देखे जाने की सूचना पर थाना पुलिस भी एक्टिव हो गयी और विशेष अभियान चला कर क्षेत्र के संकरा गांव स्थित मजार के पासे गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी बाबू शाह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके साथी की तलाश जारी है। जल्दी ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed