फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   three lebourers injured in road accident

बोगी और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन मजदूर घायल

Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
three lebourers injured in road accident
बिलासपुर। सदर थाना के तहत घाघस के पास बुधवार देर शाम एक बोगी और ट्रैक्टर की टक्कर में तीन प्रवासी मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में ईलाज करवाया जा रहा है। वहीं अभी तक पुलिस हादसे के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। खबर लिखे जाने तक सदर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार घाघस के पास एक ट्रैक्टर में मजूदर काम से घर जा रहे थे। उसी दौरान दूसरी तरफ से एक बोगी आई। वहीं दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। जिससे ट्रैक्टर पलट गया और उसमें बैठे प्रवासी मजदूर घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं तीनों का ईलाज चल रहा है। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि अभी अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं घायलों के ब्यान के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed