फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three goats died due to smell of pesticide

कीटनाशक दवाइयों की गैस के कारण परिवार के चार सदस्यों की तबियत बिगड़ी

Thu, 17 Mar 2022 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three goats died due to smell of pesticide
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी के तहत मरहाणा पंचायत के वग गांव में कीटनाशक दवाइयों की गैस के लगने के कारण एक परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें तुरंत भराड़ी अस्पताल लाया गया। जहां पर उनका उपचार करने के बाद उनकी तबीयत में कुछ सुधार हुआ। लेकिन अभी तक परिवार के सभी सदस्य भराड़ी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
वहीं, कीटनाशक दवाइयों की गैस के कारण परिवार की तीन पालतू बकरियों की मौत हो गई। अस्पताल में उपचाराधीन अशोक कुमार ने बताया कि उनके घर मरहाणा के गांव वग में हैं। उनके घर के साथ लगते गांव में ही एक परिवार के खेत हैं।
विज्ञापन

खेत मालिकों ने कुछ दिन पहले अपने खेतों में कीटनाशनक दवाइयों का छिड़काव किया था। बताया कि उसके बाद उनके परिवार के सदस्यों को चक्कर आने जैसी समस्या होने लगी। पहले तो उन्होंने ज्यादा गौर नहीं किया और सोचा कि शायद कुछ खाने पीने से ऐसा हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को घर में मौजूद सभी सदस्यों के सर दर्द होने के साथ-साथ सांस रुकने की समस्या आने लगी तो गांव के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उपचार किया तो कुछ राहत मिली।
अशोक कुमार ने बताया कि कीटनाशक दवाइयों की गैस से उनकी माता संध्या देवी के साथ-साथ पत्नी माया व बेटे अमित की तबीयत खराब हुई है। इसी जहरीली गैस के कारण उनकी तीन पालतू बकरियां भी मर गई हैं।

स्थानीय पंचायत उप प्रधान रवि ने कहा कि तबीयत खराब होने के कारण अशोक व उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को भराड़ी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां पर उनका उपचार चल रहा है। वहीं वीरवार को खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन परिवार का कुशल क्षेम जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed