फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three day Nalwad fair will start from May 8 in Morsinghi

Bilaspur News: मोरसिंघी में 8 मई से शुरू होगा तीन दिवसीय नलवाड़ मेला

Thu, 25 Apr 2024 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Three day Nalwad fair will start from May 8 in Morsinghi
-मेला कमेटी ने लखदाता पीर भ्याणु मंदिर में की पूजा-अर्चना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत मोरसिंघी में 8 मई से तीन दिवसीय नलवाड़ मेला शुरू होगा। मेले के सफल आयोजन के लिए मेला एवं छिंज समिति ने वीरवार को लखदाता पीर भ्याणु मंदिर में पूजा-अर्चना कर चादर चढ़ाई और क्षेत्र की सुख शांति के लिए मनोकामना की। इसके बाद मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।

मेले के शुभारंभ पर क्षेत्रवासी अपने पशुओं को मेले में सुबह लेकर आएं। उत्कृष्ट पशुओं को नकद राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। नलवाड़ मेले में कबड्डी स्पर्धी होगी। इसमें विजेता को 11,000 और उपविजेता को 9,000 रुपये नकद इनाम दिया जाएगा। समिति के प्रधान केआर रत्न ने बताया कि प्रतिभागी टीमों को 5 मई से पहले अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके महिला मंडलों के लिए रस्साकशी, संगीत और म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन भी होगा। 8 और 9 मई को 5:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें हिमाचल के लोक गायक और कलाकार प्रस्तुति देंगे। छोटे बच्चे भी इसमें भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रतियोगिता और गतिविधि में भाग लेने के लिए मेला प्रबंधक के नंबर 9805757446 और 7807202249 पर संपर्क कर सकते हैं। सीधे तौर पर स्टेज पर कोई भी प्रोग्राम नहीं कर पाएगा। पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस मौके पर मेला संरक्षक राहुल चौहान, महासचिव कर्म सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष दीपा राम वशिष्ठ और उपप्रधान शहजाद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed