फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three BJP wings to stage a protest in Swarghat on October 22

Bilaspur News: स्वारघाट में 22 अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन करेंगे भाजपा के तीन मोर्चे

Mon, 19 Oct 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Three BJP wings to stage a protest in Swarghat on October 22
भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक
युवा, किसान और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में तैयार की रणनीति
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार के खिलाफ खोलेंगे मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर के युवा मोर्चा, किसान मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 22 अक्तूबर को श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के स्वारघाट में होने वाले संयुक्त मोर्चा के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी नहीं करने और जनसमस्याओं का समाधान करने में विफल रहने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्यों की धीमी गति जैसे मुद्दों को लेकर भाजपा जनता की आवाज उठाएगी। स्वारघाट में होने वाले प्रदर्शन में भी इन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवा, किसान और अनुसूचित जनजाति मोर्चा अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाएं और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाएं। बूथ स्तर पर संपर्क मजबूत करने और केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल, महामंत्री प्यारे लाल चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रामलाल चौधरी और किसान मोर्चा अध्यक्ष रामगोपाल सहित तीनों मोर्चों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed