{"_id":"63b7162c9b399e49aa5f5498","slug":"three-bike-theft-arrested-bilaspur-news-mbd452624070","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पुलिस ने चोरी की आठ बाइकों समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के आरक्षित डंडिया वन से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न जिलों से चुराई गईं आठ मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी लोग जंगल में चोरी की बाइकों को बेचने की योजना बना रहे थे।
कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार सिंह के अनुसार बुधवार की रात क्षेत्र के आरक्षित डंडिया जंगल में कुछ लोग चोरी की बाइक को बेचने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर उन्होंने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार लोगों में एक ने स्वयं को उत्तराखंड प्रदेश के जिला उधम सिंह नगर रुद्रपुर के थाना ट्रांजिट कैंप कैंप की राजा कॉलोनी वार्ड नंबर दो निवासी निखिल पाल पुत्र ओमकार पाल बताया। दूसरे ने स्वयं को जिला बरेली के थाना देवरिया के ग्राम बिहारीपुर इस्तमुरार निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र शमशाद तथा तीसरे ने स्वयं को इसी गांव निवासी मोहित पुत्र स्वर्गीय हरीश गंगवार बताया। उन्होंने फरार अपने साथी का नाम व पता भी पुलिस को बताया। बकौल पुलिस, पुलिस ने उनके कब्जे से जंगल में छिपा कर रखी चोरी की आठ बाइक को बरामद कर लिया। पुलिस बाइक के साथ तीनों लोगों को गिरफ्तार कर को कोतवाली ले आई। पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह लोग उत्तराखंड ब बरेली जिला आदि स्थानों पर बाइक को चोरी करके डंडिया के जंगल में एकत्र करते थे। बाद में उन्हें महंगे दामों पर बेंच देते थे। वह लोग चोरी की बाइकों को बेचने की योजना बना रहे थे कि पकड़े गए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया उनके कब्जे से चोरी की आठ बाइकें, दो तमंचे व चार कारतूस तथा एक चाकू बरामद करने का दावा किया है।