{"_id":"627bff522648b67abd6e1869","slug":"three-arrested-with-charas-bilaspur-news-sml4085268184","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मामलों में दो किलो 536 ग्राम चरस बरामद, कुल्लू के तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मामलों में दो किलो 536 ग्राम चरस बरामद, कुल्लू के तीन लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सदर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो किलो 536 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सदर थाना की टीम ने बुधवार दोपहर को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर निहाल चौक के पास नाका लगाया था। घागस की ओर से आई कार को रोका गया। पुलिस ने कार के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। चालक ने डैशबोर्ड खोला, तो एक लिफाफा नीचे गिर गया। चालक ने उसे उठाकर पिछली सीट पर फेंक दिया। शक होने पर पुलिस ने लिफाफे की जांच की तो उसमें एक किलो 490 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान कर्म चंद निवासी गांव कोटलू डाकघर छयोर जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
दूसरे मामले में मंगलवार रात को निहाल चौक पर ही पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान कार की तलाशी ली तो एक किलो 46 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान बुद्धि सिंह निवासी गांव बलागाड़ तहसील बंजार और प्रेम चंद निवासी गांव नगठार डाकघर बठाहड़ तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है। दोनों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामलों की पुष्टि की है।