फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Three arrested with 28 grams chitta in Bilaspur, two accused from Ludhiana

Bilaspur News: बिलासपुर में 28 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार, दो आरोपी लुधियाना के

Tue, 26 Mar 2024 05:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 05:52 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 28 grams chitta in Bilaspur, two accused from Ludhiana
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पुलिस की विशेष जांच टीम (एसडीटी) ने तीन लोगों को नाकाबंदी के दौरान 28 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में मामला किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिले की विशेष जांच टीम ने आरटीओ बैरियर गरामोड़ा के पास नाकाबंदी कर रखी थी और वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान पंजाब की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। कार में चालक सहित तीन व्यक्ति मौजूद थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ शुरू की तो वे घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने तीनों व्यक्तियों की तलाशी ली। उसके बाद पुलिस ने कार की जांच शुरू की। इस दौरान कार के डैशबोर्ड के अंदर से 28 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपियों में दो पंजाब के जिला लुधियाना के गांव नगर लोहारा का मनिंद्र जीत सिंह और राहुल है, वहीं तीसरे आरोपी हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की तहसील सुंदरनगर, डाकघर डैहर, गांव अलसु के ललित कुमार को गिरफ्तार किया है। डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed