{"_id":"6985ee19e0ef3578f70704ba","slug":"three-accused-arrested-for-illegally-felling-13-khair-trees-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153559-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: खैर के 13 पेड़ों के अवैध कटान पर तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: खैर के 13 पेड़ों के अवैध कटान पर तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 06 Feb 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
वन बीट साई के तहत बहलम शामलात में कटे खैर के पेड़ों की पैमाईश करते वन विभाग के कर्मचारी व अधिका
डिजिटल न चलाएं
मध्य रात्रि गश्त के दौरान वन बीट अधिकारी ने की कार्रवाई
आरा मशीन चलने और पेड़ गिरने की आवाजें सुनाई देने पर खुली पोल
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। बिलासपुर और सोलन जिले की सीमा पर स्थित वन परिक्षेत्र कोहू में वन माफिया के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग की टीम ने वन बीट साई के अंतर्गत बहलम शामलात भूमि में खैर के 13 बेशकीमती पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाने के आरोप में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। बरामद लकड़ी की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र कोहू में हाल ही में नियुक्त हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी पवन कुमार अपनी टीम के साथ बुधवार-वीरवार की मध्य रात को गश्त पर थे। गंभरपुल के पास बहलम शामलात क्षेत्र में टीम को अचानक आरा मशीन चलने और पेड़ गिरने की आवाजें सुनाई दीं। संदेह होने पर जब टीम घने जंगल के भीतर पहुंची, तो वहां अवैध कटान चल रहा था। वन विभाग की टीम को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई। अंधेरे का लाभ उठाकर कुछ तस्कर भागने में सफल रहे, लेकिन सतर्क टीम ने घेराबंदी कर मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया। मौके का मुआयना करने पर विभाग को खैर के छह पेड़ ताजे कटे हुए मिले। वहीं, वन रक्षक की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि बुधवार रात को भी इसी स्थान से सात पेड़ काटे गए थे। कुल मिलाकर 13 पेड़ों के ठूंठ पाए गए हैं। तस्करों की योजना इन पेड़ों को टुकड़ों में काटकर रातों-रात ठिकाने लगाने की थी। वन विभाग ने सभी 13 पेड़ों की लकड़ी को कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है।
हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान वीर चंद पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी बहलम, तहसील रामशहर, सोलन, सोमराज पुत्र इंद्र सिंह निवासी बहलम, तहसील रामशहर, सोलन, आशीष कुमार पुत्र श्याम लाल निवासी नेरली चनाल, तहसील रामशहर, सोलन के रूप में हुई है। विभाग ने तीनों आरोपियों को रामशहर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आरओ पवन कुमार ने महज तीन-चार दिन पहले ही कोहू रेंज का कार्यभार संभाला है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने माफिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस छापा मार टीम में उनके साथ वन खंड अधिकारी मनोज कुमार, वन रक्षक पुरुषोत्तम और वन मित्र अंकित कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
कोट
वन संपदा प्रदेश की धरोहर है। इसे नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। हमने आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है और क्षेत्र में गश्त और बढ़ा दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
-पवन कुमार, वन परिक्षेत्र अधिकारी, कोहू