{"_id":"6a4a9fca3b0e401b7902ef69","slug":"thousand-devotees-visit-shri-nayana-devi-ji-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-163138-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 33 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: श्री नयना देवी जी में 33 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से प्रसिद्ध शक्तिपीठ के दर्शनों के लिए पहुंचे श्रद्धालु
दिन भर माता के जयकारों से गूंजता रहा मंदिर परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी मंदिर में रविवार को करीब 33 हजार श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की।
मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए चार बजे खोल दिए गए। पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य प्रदेशों से भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंचे। दिन भर मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। वहीं मंदिर के प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाल कर अपने घर परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए हैं। मंदिर अधिकार चतर सिंह रनौत ने बताया कि श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता जी के दर्शनों के लिए भेजा गया। सामाजिक संस्थाओं की ओर से जलपान और लंगर की व्यवस्था भी की गई है।