फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Those who win gold medal in Olympics will now get Rs 5 crore

Bilaspur News: ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वालों को मिलेंगे अब पांच करोड़

Thu, 13 Jun 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Those who win gold medal in Olympics will now get Rs 5 crore
खेलेगा हिमाचल बढ़ेगा हिमाचल की परिकल्पना के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार वचनबद्ध : सांख्यान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। खेलेगा हिमाचल बढ़ेगा हिमाचल की परिकल्पना के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार वचनबद्ध है। खेलों के प्रोत्साहन के लिए केंद्र सरकार से हिमाचल सरकार को भले ही कोई प्रोत्साहन नहीं मिलता है, लेकिन फिर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ी जो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत कर आएंगे उनको वर्तमान में पांच करोड़ रुपये की राशि बतौर पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया कॉर्डिनेटर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों के विकास के लिए वचनबद्ध है। पूर्व की सरकार में ओलंपिक स्वर्ण विजेता को जो पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये थी उसको प्रदेश सरकार ने पांच करोड़ कर दिया है। रजत पदक जीत कर आने वाले को 2 की जगह अब 3 करोड़ मिलेगा, जो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले हिमाचल के खिलाड़ी होंगे उनको 1 करोड़ की जगह 2 करोड़ की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। कहा कि राष्ट्र मंडल या कॉमनवेल्थ खेलों में भी हिमाचली खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक जीतने पर 50 लाख की जगह अब 3 करोड़, रजत पदक जीतने वाले को 30 लाख की जगह 2 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले हिमाचल के खिलाड़ी को 20 लाख की जगह अब 1 करोड़ की राशि से सम्मानित किया जाएगा। एशियाई खेलों में भी सम्मान राशि को बढ़ाया गया है। सांख्यान ने कहा कि इस सम्मान राशि से जहां प्रदेश के खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, वहीं पर प्रदेश के खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का लोहा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा मनवाएंगे। प्रदेश सरकार प्रदेश स्तर पर भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए नई योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि प्रदेश का युवा वर्ग खेलों की तरफ़ ज्यादा आकर्षित हो और प्रदेश की, देश में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed