फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Those making statements on Anurag Thakur should change their glasses: Sonal

अनुराग ठाकुर पर बयान बाजी करने वाले बदलें चश्मा : सोनल

Sat, 06 Apr 2024 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Those making statements on Anurag Thakur should change their glasses: Sonal
-कांग्रेस प्रवक्ता के बयान पर किया पलटवार, बोले 2014 के बाद जिले में हुआ अथाह विकास
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के जिला प्रवक्ता सोनल शर्मा ने केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर पर अनाप-शनाप बयानबाजी किए जाने को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पर तीखा हमला किया है। सोनल शर्मा का कहना है कि कांग्रेस प्रवक्ता की आंखों के आगे अंधेरा छाया हुआ है तभी उन्हें अनुराग ठाकुर द्वारा करवाया गया विकास नजर नहीं आ रहा।

उन्होंने कहा कि धरातल पर विकास कार्यों को करवाने की बदौलत आज जनता का भरपूर स्नेह एवं समर्थन अनुराग ठाकुर को मिल रहा है, लेकिन कांग्रेस के नेता ऊल जलूल टिप्पणियों के सहारे जनता के बीच खुद ही हंसी का पात्र बन रहे हैं। यहां जारी बयान के माध्यम से सोनल शर्मा ने कांग्रेस प्रवक्ता को अपनी आंखों का चश्मा बदलने की सलाह दी है और सोच विचार के बाद ही किसी के खिलाफ कोई भी बयान जारी करने की हिदायत भी दी है। सोनल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने तो कभी विकास करवाया नहीं। मगर इनके नेताओं को अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा किए गए विकास भी नहीं भा रहे हैं। 2014 से लगातार जब भी भाजपा केंद्र में सत्ता में आई है हिमाचल प्रदेश में विकास की धारा बही है। केंद्र में सरकार आने के बाद हिमाचल प्रदेश को एम्स जैसा सबसे बड़ा स्वास्थ्य संस्थान मिला तो वहीं, बंदला धार पर हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज खड़ा हुआ। इसी तरह किरतपुर से मनाली तक फोरलेन, धर्मशाला-नादौन-बिलासपुर-ऊना में क्रिकेट स्टेडियम, हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज और ऊना में पीजीआई का सेटेलाइट सेंटर आदि प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed