फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   This year 140 road accidents, 39 lost their lives

Bilaspur News: इस साल 140 सड़क हादले, 39 ने गंवाई जान

Mon, 30 Dec 2024 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
This year 140 road accidents, 39 lost their lives
अलविदा 2024
विज्ञापन

जिले में पिछली साल के मुकाबले कम हुए सड़क हादसे

यातायात उल्लंघन पर चालान, जुर्माने में इजाफा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सड़क सुरक्षा के प्रयासों का असर 2024 के आंकड़ों में नजर आ रहा है। 2023 के मुकाबले 2024 में सड़क हादसों, मौत और घायलों की संख्या में कमी आई है। हालांकि यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती के कारण चालान और जुर्माने की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
2023 में 154 सड़क हादसे हुए थे, जबकि 2024 में यह संख्या घटकर 140 रह गई। हादसों में कमी के साथ-मृतकों, घायलों की संख्या कम रही। 2023 में जहां 54 लोगों की जान गई थी, वहीं 2024 में इसमें सुधार हुआ, इस साल 39 लोगों की हादसों में जान गई। घायलों की संख्या भी 2023 के 244 थी, जबकि इस साल इसमें सुधार हुआ और यह संख्या 2024 में 217 रही। इस साल जिला पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की। इससे चालान और जुर्माने में भारी वृद्धि हुई। 2023 में 40,312 चालान काटे गए थे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा बढ़कर 1,07,826 हो गया। इसी तरह जुर्माने की राशि 2023 के 1,59,70,215 रुपये से बढ़कर 2024 में 2,14,78,700 रुपये हो गई।
विज्ञापन

साल 2023 और 2024 के तुलनात्मक आंकड़े बता रहे हैं कि जिला पुलिस के सड़क सुरक्षा के प्रयासों से सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं। सड़क हादसों में कमी एक बड़ी उपलब्धि है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसलिए कार्रवाई की जाती है ताकि वो सुरक्षित रहें और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप धवल, एसपी बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed