{"_id":"65d1fb475c6c99993607004a","slug":"this-time-modi-government-will-cross-the-target-of-400-katwal-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-113274-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबकी बार मोदी सरकार 400 का लक्ष्य करेगी पार : कटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबकी बार मोदी सरकार 400 का लक्ष्य करेगी पार : कटवाल
विज्ञापन
पार्टी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए झंडूता मंडल नहीं छोड़ेगा कोई कसर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में निर्धारित किए गए अब की बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी की झंडूता मंडल इकाई कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशानिर्देश के अनुसार इसके लिए अभियान की रूपरेखा जल्द तैयार करके उसे अमलीजामा पहनाया जाएगा। यह बात झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कही।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालने जा रहे युवा मतदाताओं समेत सभी लोगों से संपर्क करके उन्हें पिछले 10 साल में हुए काम और अगले पांच साल की योजना बताई जाएंगी। कटवाल ने कहा कि दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश भर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नया जोश पैदा कर दिया है। भाजपा जहां देश की आशा है, वहीं इंडी गठबंधन कांग्रेस की हताशा है। यह समय विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शूरवीरों के सपनों को पूरा करने का है। उन्होंने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को कम से कम 25 हजार वोटों की बढ़त दिला के देश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।