फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   This is a country of brave soldiers... but the children gave a presentation

Bilaspur News: यह देश है वीर जवानों का... पर बच्चों ने दी प्रस्तुति

Mon, 06 May 2024 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
This is a country of brave soldiers... but the children gave a presentation
-संतोषी माता मंदिर हारकुकार में संस्कारशालाओं के वार्षिक समारोह का आयोजन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं(बिलासपुर)। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्गत सेवा विभाग की ओर से संचालित संस्कारशालाओं का संतोषी माता मंदिर हारकुकार में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संस्कार शालाओं के बच्चों ने देश भक्ति व धार्मिक गीतों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। बच्चों ने यह देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का, तेरी मिट्टी में मिल जाऊं, हर करम अपना करेंगे ए वतन तेरे लिए, चिड़िया करती एक पुकार जागो तो जागो तो एक बार पर प्रस्तुति दी।
वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए केंद्रीय सेवा विभाग प्रमुख आनंद प्रकाश हरबोला ने बताया कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 70 संस्कार शालाएं कार्यरत हैं। इसमें से अकेले बिलासपुर में 30 संस्कार शालाएं नन्हे मुन्ने बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं। कहा कि माता, पिता, गुरु संग बड़े-बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव उचित संस्कारों की पहचान है। सेवा से बड़ा धर्म दूसरा नहीं है। बिना स्वार्थ की गई सेवा से सुखद अनुभूति होती है और आत्म संतुष्टि मिलती है। इसलिए हर बच्चे को जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए। आचार्य और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा का भाव हर व्यक्ति में होना चाहिए। सीमा पर तैनात सैनिक जान की परवाह न करते हुए हमेशा देश की सेवा को तत्पर रहता है। उसके देश सेवा के भाव से एक नहीं लाखों नागरिकों के जीवन की रक्षा होती है। उसी तरह हर छात्र-छात्रा को अपनी शक्ति के अनुसार जरूरमदों की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के सपूत ही ऋषियों, महर्षियों, पूर्वजों से प्रदत्त संस्कृति का संरक्षण कर सकते हैं। इसलिए मातृभूमि, मातृशक्ति, मातृभाषा के अतिरिक्त गो, गंगा और गायत्री के प्रति समर्पित भावों के साथ स्वयं को आहूत करना होगा। किसी भी राष्ट्र की उन्नति उस राष्ट्र के नागरिकों की नैतिकता पर निर्भर करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें अपने मन, विचार और कर्म में भारतीयता की संकल्पना को समाहित करना होगा। विश्व हिंदू परिषद द्वारा चलाया गया एक सेवा प्रकल्प है। उन्होंने समस्त प्रदेश के कार्यकर्ताओं का भी आह्वान किया कि कार्यकर्ता संगठन की रीति नीति के अनुसार कार्य करें, जिससे संगठन मजबूत हो साथ ही समाज के लिए सेवा भाव से कार्य करें। समाज के लिए सेवा भाव प्रत्येक भारतीय के मन में होना चाहिए। उन्होंने बताया प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी संस्कार शालाओं को खोलकर बच्चों को संस्कार युक्त शिक्षा देने का कार्य विश्व हिंदू परिषद का सेवा विभाग करेगा। इस मौके पर प्रांत सत्संग प्रमुख एमएस ठाकुर, सेवा विभाग के प्रांत प्रमुख दिनेश पंडित सहित संस्कारसालाओं की अध्यापिकाएं व अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed