{"_id":"6362a6fe35a5f20700351362","slug":"thirty-bottels-caught-from-wine-shop-at-bharari-bilashpur-bilaspur-news-sml4266494168","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके से शराब की 30 पेटियां चोरी करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके से शराब की 30 पेटियां चोरी करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत लदरौर कस्बे में ठेके से शराब की 30 पेटियां चोरी करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने दबोच लिया है। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई शराब भी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार रविवार रात को लदरौर में शराब के ठेके पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। चोरों ने देसी और अंग्रेजी शराब की कुल 30 पेटियां और 2,000 रुपये की नकदी चोरी की थी। ठेके संचालक की ओर से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच के दौरान लदरौर सहित अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसके अलावा कुछ अन्य सुराग भी पुलिस के हाथ लगे। जिनमें पता लगा कि चोरी के माल को ले जाने के लिए एक टेंपो का इस्तेमाल किया गया था। टेंपो के बारे में जानकारी हासिल की गई। थाना प्रभारी की अगुवाई में गठित टीम ने टेंपो को ढूंढ निकाला। टेंपो मालिक से पूछताछ की गई तो चोरी की पूरी गुत्थी सुलझ गई। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि टेंपो के मालिक से पूछताछ कि गई तो पता चला 30 अक्तूबर को उसका एक रिश्तेदार उसकी चार पहिया टेंपो को मांग कर ले गया था। उसके रिश्तेदार ने गुनाह कबूल कर लिया। जिसके बाद आरोपी चेतन निवासी गांव तल्याड, जिला मंडी और राहुल निवासी गांव सुहड़ा, जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने शराब को बेच दिया था। आरोपियों की शिनाख्त के आधार पर चोरी हुई शराब की 10 पेटी मंडी जिला के साई गांव और 20 पेटी मंडी जिला के टिक्कर गांव में बरामद कर ली गई है।