फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   third witness of lakheempur khiri case arrested

लख्रीमपुर खीरी की घटना के तीसरे गवाह को भी मिली सुरक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
third witness of lakheempur khiri case arrested
बिलासपुर (रामपुर)। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उच्चाधिकारियों ने लखीमपुर खीरी कांड के तीसरे गवाह गुरजीत सिंह कोटिया को भी सुरक्षा उपलब्ध करा दी है। जबकि अभी एक और गवाह सुरक्षा के लिए इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह विर्क ने बताया कि तीन अक्तूबर 2021 को वह किसान आंदोलन के दौरान अपने तमाम साथियों के साथ लखीमपुर खीरी गए थे। वहां लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुई घटना में वह और कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इंदरपुर निवासी गुरजीत सिंह कोटिया, खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भुकसौरा निवासी हरदीप सिंह तथा सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के कस्बा दिनेशपुर निवासी हरपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वे चारों उक्त घटना के चश्मदीद गवाह हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उन्हें पूर्व में ही सुरक्षा मिल गई थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का अनुपालन कराते हुए उच्चाधिकारियों ने कुछ दिन पहले एक अन्य गवाह हरदीप सिंह के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद हरदीप सिंह को भी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करा दी थी। अब लखीमपुर खीरी घटना के तीसरे गवाह गुरजीत सिंह कोटिया को भी सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध करा दी है। जबकि अभी हरपाल सिंह को सुरक्षा नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि सीमांत जिला बरेली के कस्बा बहेड़ी निवासी तीन अन्य किसान भी चश्मदीद गवाह हैं, वे भी घायल हुए थे। प्रशासन ने उन्हें भी अभी तक कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई है। हरदीप सिंह के हमलावरों के शस्त्र लाइसेंस पुलिस प्रशासन ने अभी तक निरस्त नहीं किए हैं। यह बात वह सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट व उच्चाधिकारियों के आदेश पर गवाह गुरजीत सिंह कोटिया को सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed