{"_id":"66d06cb823dbbccf2400f290","slug":"thieves-tried-to-break-the-locks-of-two-shops-in-baddhaghat-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-122366-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बद्धाघाट में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बद्धाघाट में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ने का किया प्रयास
विज्ञापन
ताले नहीं टूटने पर वारदात को अंजाम दिए बिना भागे
लोगों की पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत बद्धाघाट कस्बे में चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए।
जानकारी के मुताबिक कसारु गांव के विपन कुमार बद्धाघाट कस्बे में बेकरी की दुकान करते हैं। कसारु गांव की पूनम कुमारी भी बद्धाघाट कस्बे में मनियारी की दुकान करती हैं। मंगलवार शाम को वह अपनी दुकानों को बंद करके घर चले गए। बुधवार सुबह दुकानों पर पहुंचे तो देखा कि ताले बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे। ऐसा लग रहा था कि किसी ने तालों को तोड़ने का प्रयास किया है। लेकिन जब ताले नहीं टूटे तो चोर बिना चोरी किए वहां से फरार हो गए।
क्षेत्र में चोरी की वारदात होने से लोगों को अपनी संपत्ति की चिंता सताने लगी है। इससे पहले डंगार, घुमारवीं, जोल सहित अन्य जगहों पर चोरियां हो चुकी हैं। सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी चोर निशाना बना चुके हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि रात्रि गश्त को बढ़ाया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी समय-समय पर जांच की जाए ताकि संदिग्ध लोगों की जानकारी मिल सके।