{"_id":"5f43ff7b8ebc3e4ad6109e11","slug":"thieves-flew-52-thousand-mobiles-and-cash-from-the-shop-bilaspur-news-sml3427708102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दुकान से उड़ाए 52 हजार के मोबाइल और नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दुकान से उड़ाए 52 हजार के मोबाइल और नकदी
विज्ञापन
कुठेड़ा मे मोबाइल की दुकान पर कार्यवाही करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना क्षेत्र के कुठेड़ा पंचायत स्थित कुठेड़ा बाजार में रविवार की रात में चोरों ने एक मोबाइल की दुकान पर सेंधमारी कर 52 हजार के मोबाइल और नकदी उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुकानदार के ताले टूटे मिलने पर होश उड़ गए। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर मौके पर पहुंचकर दुकान मालिक के बयान लिए।
जानकारी के अनुसार यह चोरी दीपक मोबाइल केयर सेंटर कुठेड़ा बाजार में बीच मार्केट में हुई है। दुकान मालिक दीपक ने बताया हर दिन की तरह वह रविवार को अपनी दुकान पर आया। मगर कुछ जरूरी काम से दोपहर दो बजे अपने घर चला गया। सोमवार सुबह साथ में दुकान करने वाले दुकानदार ने उसे फोन करके कहा कि आपकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। करीब 9 बजे दुकान पर पहुंच कर उसने घुमारवीं पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकान के अंदर जा कर देखा तो पता चला कि चोरों ने दुकान से करीब 5 मोबाइल जिनमें टेक्नो 6 एयर, एमआई 8 डुअल के 3 सेट और ओप्पो 5 एस जिनकी कीमत लगभग 43 हजार के साथ लगभग 9 हजार नकदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। घुमारवीं पुलिस से मुख्य आरक्षी भाग सिंह और आरक्षी सुनील ने मौके पर जा कर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने दुकानदार के ब्यान दर्ज कर लिए हैं।
डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि चोरी की घटना के संबंध में घुमारवीं थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा छानबीन की जा रही है।