{"_id":"6222590d6f57f532b039cad4","slug":"thieft-in-temple-bilaspur-news-sml4015336195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से गहने और चढ़ावा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर से गहने और चढ़ावा चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता थाना पुलिस ने मंदिर से चढ़ावा और गहनों को चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
झंडूता उपमंडल के कुजैल गांव में शिव मंदिर के साथ लगते सामुदायिक महिला मंडल भवन के प्रांगण में जगराते का आयोजन किया गया। जगराता होने के चलते चढ़ावे के लिए मंदिर का दरवाजा खुला रखा गया था। रात को करीब दो बजे कुछ बच्चे मंदिर की ओर गए तो उन्होंने मंदिर में सामान बिखरा देखकर लोगों को इस बारे में बताया। शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जब जांच की तो दानपात्र से नकदी, चांदी के गहने गायब थे।
चोरी की शिकायत थाना में दर्ज करवाई गई। पुलिस ने छानबीन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सोनू कुमार व संजू कुमार निवासी गांव खैरियां भराड़ी जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।