फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thieft in house in bilaspur

Bilaspur News: भड़ोलियां कलां में घर से नकदी और गहने चोरी

Sat, 08 Jul 2023 12:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 08 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
thieft in house in bilaspur
शाहतलाई (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के कोटधार क्षेत्र में एक महिला पर घर से 25 हजार की नकदी और 75 हजार रुपये के सोने के गहने चोरी करने का आरोप लगा है। अदालत के आदेश पर महिला के खिलाफ तलाई पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। गांव भड़ोलियां कलां निवासी अमर सिह ने झंडूता न्यायालय में दिए हलफनामे में बताया है कि वह मजदूरी करता है। उसका भाई बीमार रहता है।क्षेत्र की एक महिला उनके घर पर आकर काम करती थी। एक दिन वह महिला कहीं चली गई और वापस नहीं आई। शक होने पर कमरे में देखा कि ट्रंक खुला पड़ा था, जिसमें से 25,000 रुपये की नकदी और सोने के गहने गायब थे। अब न्यायालय के आदेश पर तलाई पुलिस थाना ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed