फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thieft in goverment residence

सहायक आयुक्त के सरकारी आवास से नकदी चोरी, टोटियां भी ले उड़े शातिर

Tue, 27 Jul 2021 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
thieft in goverment residence
बिलासपुर में सहायक आयुक्त के आवास से चोरी की गई टोंटी। -संवाद
बिलासपुर। सदर थाना के तहत बिलासपुर शहर में खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक आयुक्त के सरकारी आवास पर चोरों ने रविवार को सेंध लगाई। छुट्टी होने के चलते अधिकारी घर गए थे और सरकारी आवास पर कोई नहीं था। सोमवार शाम को आवास पर पहुंचे तो पाया कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। अधिकारी ने इसकी सूचना डीएसपी बिलासपुर को दी। सदर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक आयुक्त महेश कश्यप रविवार को छुट्टी होने के चलते अपने सरकारी आवास पर नहीं थे। सोमवार को वे घर से सीधे अपने कार्यालय पहुंचे। सोमवार शाम को जब कार्यालय से आवास पर गए तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। एक खिड़की जिसकी ऊंचाई 8 फीट है उसमें लगे सरिये भी गायब हैं। फ्रीज पर रखे 2500 रुपये और नलों की टोटियां भी शातिर उड़ा ले गए हैं। अधिकारी ने डीएसपी बिलासपुर को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि कीमती सामान और कागजात भी थे। लेकिन ऐसा लग रहा है कि चोरों को मौका नहीं मिला होगा कि वे बाकी सामान पर भी हाथ साफ करते। बताते चलें कि इससे पहले भी शहर में नलों की टोटियां चुराने के मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन छोटी-मोटी चोरी होने के चलते किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। डीएसपी बिलासपुर राजकुमार ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed