फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   thieft case in bls

Bilaspur News: पेयजल योजना के पंप हाउस से तार चोरी

Thu, 18 Jan 2024 01:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
thieft case in bls
मोटर खोलने का भी किया प्रयास
विज्ञापन

- बाहर लगी बिजली की तारे भी की चोरी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उप तहसील भराड़ी की उठाऊ पेयजल योजना बरोटा-सुसनाल के भख्यूंडा पंप हाउस से अज्ञात व्यक्तियों ने तारों को चोरी की। चोरों ने भारी भरकम मोटरों को खोलने का प्रयास भी किया, लेकिन वह इसमें विफल रहे। चोरों ने पंप हाउस के बाहर लगी बिजली की तारों को भी चुरा लिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह जैसे विभागीय कर्मी पंप हाउस पर पहुंचा तो देखा कि पंप हाउस के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर से बिजली की तारें चोरी हुई थी। इसके साथ ही पंप हाउस से बाहर मोटरों को लगी तारें भी चोरी कर ली गई थी। कर्मी ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। तार चोरी होने के कारण पेयजल स्कीम ठप रही। इससे पहले बम्म क्षेत्र में भी बिजली की तारें चोरी हो चुकी है। चोरी की बढ़ रही वारदातों से लोगों को अपनी संपत्ति की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed