फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   There will be special revision of photo voter lists

Bilaspur News: फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का होगा विशेष पुनरीक्षण

Wed, 19 Jul 2023 04:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 04:53 PM IST
विज्ञापन
There will be special revision of photo voter lists
-बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूचियों में दर्ज प्रविष्टियों का करेंगे सत्यापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रशासन की ओर से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि पटेल ने की। उन्होंने बैठक में जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा।

21 जुलाई से 21 अगस्त तक बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाता सूचियों में दर्ज प्रविष्टियों का सत्यापन करेंगे। यदि किसी प्रविष्टि में शुद्धि की आवश्यकता होगी तो उपयुक्त प्रारूप भरकर प्रविष्टि में शुद्धि की जाएगी। इसके अतिरिक्त बूथ लेवल अधिकारी छूटे हुए मतदाताओं का विवरण भी एकत्रित करेंगे। 22 अगस्त से 31 अगस्त तक मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। 2 सितंबर को मतदान केंद्रों की सूचियों को प्रारूप में प्रकाशित किया जाएगा। 9 सितंबर तक प्राप्त प्रस्तावनाओं को राजनैतिक दलों के साथ विचार-विमर्श के बाद 25 सितंबर को अंतिम रूप में प्रकाशित कर दिया जाएगा। 1 जनवरी 2024 की तिथि के आधार पर 17 अक्तूबर 2023 को चारों विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। यह जनसाधारण के निरीक्षण के लिए सभी अभिहित स्थानों/ मतदान केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध रहेंगी। 17 अक्तूबर से 30 नवंबर तक दावे एवं आक्षेप दाखिल किए जाएंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया कि इस कार्यक्रम के सफल कार्यान्वयन में अपना पूर्ण सहयोग दें और जनसाधारण को भी इसके बारे में अवगत कराएं। इस अवसर पर तहसीलदार (निर्वाचन) उषा चौहान , नायब तहसीलदार विजय कुमार शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed