फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   There were no flights on the first day due to bad weather

Bilaspur News: खराब मौसम के चलते नहीं हुई पहले दिन नहीं हुई उड़ानें

Mon, 15 Sep 2025 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 15 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
There were no flights on the first day due to bad weather
बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर पूजा अर्चना करते स्थानीय लोग व पायलट। संवाद
स्थानीय पायलटों ने साइट पर की पूजा अर्चना
विज्ञापन

अविमास मनाली की ओर से आयोजित किया जा रहा एसआईवी कोर्स

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में खराब मौसम के चलते पहले दिन बंदला पैराग्लाइडिंग साइट से उड़ाने नहीं हो पाई। प्रदेश में साहसिक गतिविधियों से प्रतिबंध हटने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध संस्थान मनाली की ओर से आयोजित कोर्स में भाग लेने प्रशिक्षु पहुंचे हैं। पहले दिन स्थानीय पायलटों की ओर से साइट पर पूजा अर्चना की गई।

प्रदेश में दो माह बाद साहसिक गतिविधियों से प्रतिबंध हट गया है, जिसके बाद बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर पाठ्यक्रम शुरू हो गया है। हालांकि खराब मौसम के चलते पहले दिन उड़ानें नहीं हो पाई। इस प्रशिक्षण में करीब 20 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। वहीं स्थानीय पायलटों व ग्रामीणों ने प्रतिबंध हटने के बाद सोमवार को साइट पर विधिवत रूप से पूजा-अर्चना की। स्थानीय पायलट सन्नी ठाकुर ने बताया कि साइट से अब मानव परिंदे उड़ते हुए नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग के प्रशिक्षण के लिए यह बेहतरीन साइट है। इसलिए हर साल यहां पर एसआईवी कोर्स करने के लिए प्रशिक्षु पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि शीघ्र मौसम साफ होगा और उड़ानें शुरू होंगी। इससे पर्यटन और कारोबार को रफ्तार मिलेगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed