{"_id":"680f68747a3e11c54002f3dd","slug":"there-was-a-long-jam-for-one-and-a-half-hour-due-to-the-overturning-of-a-trolley-on-shimla-to-aiims-road-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-136166-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिमला से एम्स रोड पर ट्राला पलटने से डेढ़ घंटे तक रहा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिमला से एम्स रोड पर ट्राला पलटने से डेढ़ घंटे तक रहा लंबा जाम
Mon, 28 Apr 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
एम्स रोड पर ट्राला पलटने से लगा जाम। संवाद
-संगीरठी के पास सोमवार सुबह हादसा होने से हुई परेशानी
- पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन वे कराया शुरू, सवा 12 बजे हुआ रोड क्लीयर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शिमला से एम्स को जाने वाली रोड पर संगीरठी के पास सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे एक ट्राला पलट गया, जिससे सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई। हादसे के बाद वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 11 बजे सड़क को यातायात के लिए एकतरफा खोल दिया।
11 बजे तक वाहन चालकों को एम्स रोड पर न आकर उन्हें वैकल्पिक मार्गों पर भेजा गया। ताकि उन्हें जाम की समस्या से न जूझना पड़े। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने के बाद सड़क से ट्राला हटाने के लिए क्रेन मंगवाई और पहले मार्ग को एक तरफ से खुलवाया। उसके बाद सड़क पर एक तरफा वाहन चलने शुरू हो गए। वहीं करीब सवा 12 बजे तक पूरी सड़क को सुचारू कर दिया गया। हादसे की वजह से लगे जाम में बहुत से वाहन फंसे हुए थे, और लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में पुलिस द्वारा तत्काल कदम उठाए गए, और वन वे मार्ग खोलने के बाद जाम की स्थिति में कुछ राहत मिली। यातायात प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वो मौके पर पहुंच गई थी। वहीं ट्राले को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कर दिया गया था।