{"_id":"653bc274717d4fbcea0cf374","slug":"there-should-be-changes-in-physical-education-subject-rajkumar-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-7807-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारीरिक शिक्षा विषय में हो बदलाव : राजकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारीरिक शिक्षा विषय में हो बदलाव : राजकुमार
विज्ञापन
-पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए बुलाई जाए बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल स्कूल स्नातकोत्तर शारीरिक शिक्षक संघ ने शारीरिक विषय में बदलाव की मांग की है। संघ का कहना है कि शारीरिक शिक्षा विषय पाठ्यक्रम में बदलाव के लिए बैठक बुलाई जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या न झेलनी पड़े।
संघ के प्रधान राजकुमार राणा ने बताया कि सन 2001 से 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शारीरिक शिक्षा का विषय आईपी के साथ शुरू किया गया था। उस समय जो शारीरिक शिक्षा से संबंधित पाठ्यक्रम सामग्री उन्हें मिली वह पुस्तक में डालकर विषय को शुरू कर दिया गया था। संघ ने बहुत बार शारीरिक शिक्षा विषय के कुछ पाठ्यक्रम को बदलने के लिए शिक्षा निदेशक, पूर्व चेयरमैन और सचिव शिक्षा बोर्ड को कई बार ज्ञापन भेजा, लेकिन न तो वार्ता के लिए कोई उनका पत्र आया और न ही उन्होंने पाठ्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव किया। प्रैक्टिकल विषय में पहले दो मेजर और दो माइनर गेम्स के प्रश्न आते थे। क्योंकि बोर्ड द्वारा अभी तक किसी भी प्रकार का कोई मॉडल पेपर भी जारी नहीं किया है। इससे यह पता चले कि पाठ्यक्रम में ऑब्जेक्टिव टाइप कितने प्रश्न होंगे और कुल कितने प्रश्न आएंगे। उन्होंने शिक्षा सचिव, शिक्षा निदेशक, उच्च सचिव स्कूल शिक्षा बोर्ड से आग्रह किया कि शारीरिक शिक्षा का मॉडल पेपर जल्द जारी किया जाए।