फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   There is no water supply in Bairi-Harkhar for two months: Awasthi

बैरी-हरखर में दो माह से नहीं हो रही है पानी की आपूर्ति : अवस्थी

Tue, 11 Nov 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Tue, 11 Nov 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
There is no water supply in Bairi-Harkhar for two months: Awasthi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। ग्राम पंचायत बैरी के हरखर क्षेत्र में पिछले दो माह से कई जगह पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है। स्थिति यह है कि यहां स्थित वैटनरी अस्पताल, उप स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान भी पानी के बिना जूझ रहे हैं।

बार-बार शिकायत करने के बावजूद जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक किसी ने इस समस्या का समाधान नहीं किया। ग्रामीण देवराज अवस्थी ने बताया कि वैटनरी अस्पताल में प्रतिदिन लोगों की आवाजाही रहती है। पशुओं और पालतू जानवरों के इलाज के लिए आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल स्टाफ को साफ-सफाई और उपचार के लिए हर समय पानी की आवश्यकता रहती है, लेकिन दो महीने से नल सूखे पड़े हैं। इसी तरह उप स्वास्थ्य केंद्र में भी हालात गंभीर बने हुए हैं। यहां गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और प्रसव के बाद की महिलाओं का आना-जाना रहता है, लेकिन पानी न होने से साफ सफाई व मूलभूत सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। साथ लगती सरकारी जमीन पर चल रहे वाशिंग सेंटर को खुलेआम हजारों लीटर पानी सप्लाई किया जा रहा है, जबकि सरकारी दफ्तरों और जनता के लिए पानी उपलब्ध नहीं है। वहीं, विभाग के सहायक अभियंता प्यारे लाल ठाकुर ने कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई शिकायत नहीं आई है। अब मामले का पता चला है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed