फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   theft case in bilaspur, four houses, police case

एक रात में चार घरों के तोड़े ताले, लाखों के गहने और नकदी उड़ाई

Thu, 05 Jan 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं/भराड़ी(बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरठीं/भराड़ी(बिलासपुर)। Updated Thu, 05 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
theft case in bilaspur, four houses, police case
चोरी - फोटो : अमर उजाला

भराड़ी और बरठीं में एक ही रात में चार घरों में चोरी की वारदातें सामने आई है। चोर घरों से लाखों के गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ कर गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन

वहीं आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में कोई बड़ा चोर गिरोह सक्रिय हो गया है, जिसने एक साथ चार वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरठीं से पांच किमी दूर पंचायत कपाहड़ा के गांव समलोहल में चोरों ने बुधवार रात को पूर्व सैनिक के घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया है। बुधवार रात करीब 2.30 बजे चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। उस समय परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे।
विज्ञापन


पंचायत उपप्रधान विनय कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें गांव के एक्स पूर्व सैनिक प्रकाश चंद ने सुबह चार बजे दूरभाष पर बताया कि उनके घर में चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुबह उठा तो देखा कि घर के जो दरवाजे बंद थे, वह खुले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने परिवार के सदस्यों को उठाया तो देखा कि भीतर कमरे में सभी अलमारियां खुली पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच पड़ताल करने पता चला कि चोर घर से सोने की दो नथनियां, दो अंगुठियां, पैंडल, चांदी की पायलें और 36 तोले का हार सहित चोर 17 हजार की नगदी उड़ाकर ले गए हैं।

वहीं दूसरे मामले में भराड़ी थाना के तहत पड़यालग दधोल गांव में बीती रात को चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़ डाले। हालांकि इस दौरान चोर बड़ी नकदी और गहनों पर हाथ साफ नहीं कर पाए। मगर चोर करीब 3 हजार रुपये की नकदी सहित एक घड़ी लेकर फरार हो गए।

इसके साथ ही चोर अलमारी में रखी पीतल की चूड़ियों को सोने की चूड़ियां समझकर चुरा ले गए। जानकारी के अनुसार पड़यालग गांव के देवराज, अग्रवाल और विद्यासागर के मकान साथ-साथ ही हैं। पड़यालग गांव के विद्यासागर ने बताया कि बीती रात को वह अपने मकान की दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। सुबह करीब 7 बजे जब वह बाहर निकले तो नीचे की मंजिल के कमरे का ताला टूटा हुआ था।

उन्होंने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। विद्यासागर ने बताया कि उनके घर के चार कमरों में सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से तीन हजार की नकदी चुराकर ले गए हैं। दूसरी ओर देवराज के मकान का ताला भी तोड़ा गया है। मगर वहां पर सेंटर लॉक होने के कारण चोर अंदर नहीं घुस पाए। इसके साथ ही देवराज के भाई अग्रवाल के मकान की खिड़की तोड़कर चोर भीतर दाखिल हुए।

यहां पर अलमारियों को खोला गया लेकिन छोटी मोटी नकदी के अलावा चोरों को और कुछ नहीं मिल सका। यहां पर अलमारी में रखी पीतल की चूड़ियों को चोर सोने की चूड़ियां समझ कर ले गए। जिला में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोग डरे हुए हैं। उनका कहना है कि दिन प्रतिदिन चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बिना किसी डर से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।


ऐसे में कोई मकान के भीतर अकेला हो तो चोरी के दौरान मकान मालिक पर हमला भी कर सकते हैं। दस दिन पहले भी पड़यालग चौक के नजदीक सड़क किनारे खड़े ट्रक से करीब 150 लीटर डीजल चोरी हो चुका है। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि सभी चोरी के मामलों में केस दर्ज छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed