फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The youth took up the responsibility of preserving the dying traditions.

Bilaspur News: दम तोड़ रही पारंपरिक परंपराओं को संजोने का युवाओं ने उठाया बीड़ा

Tue, 31 Oct 2023 04:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 04:16 PM IST
विज्ञापन
The youth took up the responsibility of preserving the dying traditions.
- ग्रामीण युवाओं के कार्य की कर रहे सराहना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के साथ लगती बंदला धार में युवाओं ने पुरानी परंपराओं को संजोने का बीड़ा उठाया है। मक्की की फसल आने के बाद दिवाली से पहले गांव में तुप्पू (लोक गायन) गाने की बहुत पुरानी परंपरा है, जो विलुप्त हो गई है। देर शाम युवा ढोलक उठाकर गांव के हर घर में जाते हैं और तुप्पू का गायन करते हैं। यह सिलसिला आठ दिनों तक चलता है।

युवाओं का कहना है कि कुछ साल पहले गांव में यह परंपरा बंद हो गई थी। अब इसकी दोबारा शुरुआत की है। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से इन युवाओं ने इस परंपरा को जीवंत कर दिया। इनमें से अधिकतर युवा कॉलेज और आईटीआई में पढ़ने वाले हैं। उनका कहना है कि जब वह छोटे थे तो गांव के बड़े युवाओं साथ इस परंपरा को निभाते थे, लेकिन आधुनिकता का इस पर भी प्रभाव पड़ा, लेकिन एक बार फिर उन्होंने इसकी शुरुआत की है। गांव के लोग भी इन युवाओं की खूब सराहना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांवों में पुराने समय से यह परंपरा चली आ रही थी। दिवाली से कुछ दिन पहले यह गायन शुरू होता था। गांव के युवा शाम के समय इकट्ठा होकर हर घर में जाते हैं और तुप्पू गाते हैं। कुछ साल से यह गायन बिल्कुल बंद हो चुका था। क्योंकि आज की युवा पीढ़ी इन परंपराओं को भूलती जा रही थी। अब इन युवाओं ने फिर से इसे शुरू कर बहुत अच्छा कार्य किया है। यह युवा गावों के सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। इसमें इन युवाओं के साथ गांव के छोटे बच्चे भी भाग लेते हैं, जिससे वह भी आगामी समय में इसे आगे बढ़ाएंगे। सोशल मीडिया पर भी लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। इसमें धीरज, राहुल, रोहित गौरव, लक्की, काकू, कार्तिक और शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed