फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The youth of the district will get water sports training

गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन गठित

Mon, 21 Dec 2020 10:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
The youth of the district will get water sports training
गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के गठन के बाद मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन बिलासपुर के युवाओं को वाटर स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग देगी। एसोसिएशन ने गोविंद सागर झील के किनारे ट्रेनिंग सेंटर खोलने की कवायद शुरू कर दी है। प्रस्तावित सेंटर में युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दिशा में प्रयासों को आगे बढ़ाने के लिए एसोसिएशन ने जिला बिलासपुर की कार्यकारिणी का गठन किया है। जिला इकाई का गठन राज्य कार्यकारिणी सदस्य रेखा बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया। जिला कार्यकारिणी जिला बिलासपुर में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी।
विज्ञापन

रेखा बिष्ट ने बताया कि राज्य महासचिव शालू के दिशा निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में जिला इकाइयों का गठन किया जा रहा है। संगठन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में बिलासपुर में बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव गठित जिला कार्यकारिणी में जिला प्रधान सुरेंद्र धीमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नलाल, उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, जिला महासचिव दौलत राम, सह सचिव सीमा नड्डा गर्ग, मुख्य सलाहकार अंकित चोपड़ा, सलाहकार सुनंदा सूद, प्रेस सचिव विजय कुमार को बनाया गया है। जिला कार्यकारिणी सदस्यों में सद्दीकदीन, अक्षय कुटियाल व दानिश अख्तर को शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed