{"_id":"686fbc777e89cca29f06cbb3","slug":"the-woman-fell-in-the-courtyard-died-after-a-month-of-headache-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-140347-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आंगन में गिरी थी महिला, एक माह बाद सिर में दर्द उठने के बाद हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आंगन में गिरी थी महिला, एक माह बाद सिर में दर्द उठने के बाद हुई मौत
Thu, 10 Jul 2025 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल ले जाने पर सिर में अंदरूनी चोट का लगा पता
आईजीएमसी पहुंचने पर चिकित्सक ने मृत किया घोषित
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना के तहत पडयालग गांव में एक महिला घर के आंगन में गिर गई थी। इस हादसे के एक माह बाद उसके सिर में तेज दर्द उठा। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां सिर में अंदरूनी चोट का पता लगा। महिला को आईजीएमसी शिमला के रेफर किया गया, जहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया
जानकारी के अनुसार पडयालग गांव की सीमा देवी (36) पत्नी देवेंद्र करीब एक माह पहले घर के आंगन में गिर गई थी। इसके बाद सीमा को अक्सर सिर में दर्द होने लगा। मंगलवार को सीमा के सिर में तेज दर्द शुरू हुआ। परिजन उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से सिर में अंदरूनी चोट लगने की बात पता चली और चिकित्सकों ने सीमा को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। परिजन सीमा को लेकर आईजीएमसी निकल गए, लेकिन शिमला के नजदीक यातायात जाम होने के कारण करीब दो घंटे तक उनका वाहन जाम में फंसा रहा। आईजीएमसी पहुंचने पर सीमा को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सीमा की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करीब दो साल पहले सीमा की बेटी की गर्म पानी से जलने के कारण मौत हो गई थी। सीमा के घर में पति के अलावा सास-ससुर और 12 साल का बेटा है। आईजीएमसी की ओर से भराड़ी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस को दिए बयान में सीमा के मायका पक्ष सहित किसी अन्य परिजन कोई शक जाहिर नहीं किया है। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया कि कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।