{"_id":"65b653ec9df6591c7e063654","slug":"the-winner-of-rustom-e-kahlur-will-get-gurj-and-rs-31-thousand-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-112263-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ‘रुस्तम-ए-कहलूर’ के विजेता को मिलेगा गुर्ज और 31 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ‘रुस्तम-ए-कहलूर’ के विजेता को मिलेगा गुर्ज और 31 हजार रुपये
विज्ञापन
बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में हुई पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी की बैठक
5 मई को होने वाले विशाल दंगल की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया
उपविजेता पहलवान को 21 हजार रुपये की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान हुसैन अली ने की। बैठक में 5 मई को होने वाले विशाल दंगल की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया।
महासचिव राकेश ठाकुर ने बताया कि इस बार रुस्तम-ए-कहलूर खिताब के विजेता को गुर्ज और 31 हजार रुपये की राशि इनाम में दी जाएगी। जबकि उपविजेता पहलवान को 21 हजार रुपये की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। इसी के साथ बाल केसरी खिताब के लिए बाल पहलवानों में कड़े मुकाबले करवाए जाएंगे, जिसमें बिलासपुर के रहने वाले 16 साल तक के बाल पहलवान हिस्सा लेंगे। इसमें बाल केसरी विजेता पहलवान को गुर्ज के साथ 31 सौ रुपये और उपविजेता को 21 सौ रुपये इनाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समितियों और उप समितियों का गठन किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से चल सके।
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी एसआर आजाद, मनमोहन भंडारी, राज कुमार सोनी, राजपाल सरीन, पवन धीमान, कृष्ण कुमार चौहान, राकेश ठाकुर, निसार मिर्जा, अब्दुल मजीद, प्रताप सिंह भल्ला, रूप लाल, कमल किशोर, जगदीश ठाकुर, राजेंद्र कुमार, अशोक कुमार और अन्य उपस्थित रहे।