{"_id":"67cade6e1600294f7f04dfda","slug":"the-trolley-carrying-the-poklane-machine-fell-into-the-ditch-the-driver-died-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-133237-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: पोकलेन मशीन को लेकर जा रहा ट्राला खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: पोकलेन मशीन को लेकर जा रहा ट्राला खाई में गिरा, चालक की मौत
Fri, 07 Mar 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
- परिचालक ने कूद कर बचाई जान, बागछाल पुल के पास हुआ हादसा
- रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी का था ट्राला, पोकलेन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट थाना के तहत बागछाल पुल के पास पोकलेन मशीन को ले जा रहा एक ट्राला गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ट्राला चालक की मौत हो गई। जबकि परिचालक ने समय रहते कूद कर अपनी जान बचा ली। ट्राला और पोकलेन रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी का था। पुलिस ने परिचालक के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में देशराज निवासी गांव री डाकघर स्वाहण तहसील श्री नयनादेवी जी बिलासपुर ने बताया है कि मैक्स इंफ्रा कंपनी में पिछले दो साल से बतौर हेल्पर कार्यरत है। वीरवार रात को यह और देवी राम निवासी गांव खुरानी तहसील स्वारघाट जिला बिलासपुर के साथ ट्राला में एक पोकलेन को लोड करके थापना से मैहला जा रहे थे। ट्राला को देवीराम चला रहा था। वह बतौर परिचालक ट्राला में बैठा था। जब बागछाल पुल से करीब 200 मीटर आगे मैहला की तरफ चढ़ाई पर पहुंचे तो ट्राला एकदम रुक गया और पीछे हटने लगा। ट्राला पीछे हटते हुए नीचे सतलुज नदी की तरफ खाई मे गिरने लगा तो वह घबरा गया और छलांग मार कर बाहर निकल गया। लेकिन देवी राम ट्राला को नियंत्रित नहीं कर सका। ट्राला, पोकलेन और देवी राम सहित खाई में गिर गया। हादसे के बाद देवी राम को लोगों ने खाई से निकाला और एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।