{"_id":"68418d556e5ad7d25b00896b","slug":"the-thief-removed-the-grill-and-stole-jewelry-worth-lakhs-the-family-had-no-clue-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-138316-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चोर ने ग्रिल निकाल कर चुराए लाखों के गहने, परिवार को भनक तक नहीं लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चोर ने ग्रिल निकाल कर चुराए लाखों के गहने, परिवार को भनक तक नहीं लगी
Thu, 05 Jun 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
नंगे पांव आया था चोर, नकदी भी चुराई, ट्रंक, अटैची खाली कर खेत में फेंकी
स्वारघाट थाना के तहत दगड़ाहन गांव में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वारघाट थाना के तहत दगड़ाहन गांव में एक मकान से लाखों की कीमत के गहने और हजारों रुपये की नकदी चोरी हो गई। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर पर सो रहे थे, लेकिन उन्हें भी वारदात की जरा भनक तक नहीं लगी।
जिस कमरे में गहने और नकदी रखी थी, चोर ने उसकी खिड़ी की ग्रिल निकाल कर वारदात को अंजाम दिया। चोर नंगे पांव आया था। उसके पांव के निशान खेत में मिले हैं। हालांकि पुलिस चोर का अभी तक पता नहीं लगा पाई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव दगड़ाहन के प्यार सिंह ठाकुर ने बताया है कि मंगलवार रात को परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों सो गए। बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे उठकर पूजा के कमरे का ताला खोला तो अंदर दोनों अलमारियों के लॉकर खुले थे और सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी एक अटैची और कमरे में रखा ट्रंक गायब था, उनके अंदर नकदी वाले 25-30 हजार रुपये के हार थे। अलमारी के लॉकर में सोने की चार अंगूठी, दो जोड़ी बाली, एक चाक, एक चेन, एक बेसर, चांदी की दो जोड़ी पायल, दो जोड़ी कंगन और नकद पांच हजार रुपये रखे थे, जो चोरी कर लिए थे। चोर ने वारदात को कमरे की एक खिड़की की ग्रिल निकाल कर अंजाम दिया। ग्रिल बाहर खेतों के पास पड़ी मिली। अटैची और ट्रंक भी खेतों में अलग-2 जगह खाली पड़े मिले। खेतों में जमीन गीली होने के कारण नंगे पैरों के निशान भी हैं। उधर, एसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।