फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The teenager created a ruckus in the Kotwali on the insistence of marrying the lover

प्रेमी से शादी करने की जिद पर किशोरी ने कोतवाली में किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
The teenager created a ruckus in the Kotwali on the insistence of marrying the lover
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी प्रेमी के साथ प्रेम विवाह करने के लिए घर से बाहर चली गई। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने कोतवाली में ही प्रेमी से विवाह करने की जिद करते हुए हंगामा किया। बाद में पुलिस ने उसे समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के उत्तराखंड सीमा से सटे एक गांव की है। गांव निवासी एक किशोरी करीब तीन दिन पूर्व पड़ोस के ही गांव के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। तभी से उसके परिजन उसे तलाश कर रहे थे। बाद में परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत करवाया था। किशोरी को बरामद किए जाने की मांग की थी। इसी बीच पुलिस ने मंगलवार की सुबह किशोरी को एक गांव से बरामद कर लिया और उसे कोतवाली ले आई। पुलिस ने किशोरी व युवक के परिजनों को भी कोतवाली बुला लिया और बिना किसी कार्रवाई की बात पर किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया। किशोरी ने प्रेमी से शादी करने की जिद करते हुए हंगामा भी किया। बाद में परिजन उसे घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक तेजवीर सिंह का कहना है कि किशोरी के परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई करने से इनकार करने पर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed