फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The struggle committee will intensify its agitation if pensioners do not receive their dues soon.

Bilaspur News: पेंशनरों को देनदारियां जल्द नहीं मिलीं तो आंदोलन तेज करेगी संघर्ष समिति

Wed, 30 Sep 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The struggle committee will intensify its agitation if pensioners do not receive their dues soon.
शिव मंदिर टिकरी गाहर पंजगाईं में सदर खंड इकाई की बैठक में मौजूद पेंशनर। स्रोत: पेंशनर
एरियर, संशोधित वेतनमान के बकाया और 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते के भुगतान की मांग
विज्ञापन

11 नवंबर से तेज होगा जनजागरण अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का जल्द भुगतान नहीं हुआ तो हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति आंदोलन तेज करेगी। मंगलवार को शिव मंदिर टिकरी गाहर पंजगाईं में सदर खंड इकाई की बैठक में पेंशनरों ने सरकार से लंबित एरियर, संशोधित वेतनमान के बकाया और 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान करने की मांग उठाई। समिति ने मांगों को लेकर गांव से जिला स्तर तक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया। जिला संयोजक चेत राम वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न पेंशनर इकाइयों और 18 संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2016 से 2026 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को अलग-अलग श्रेणियों के आधार पर नहीं देखा जाना चाहिए। सभी पेंशनरों की लंबित वित्तीय देनदारियों का समान आधार पर निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि कई वर्षों से एरियर और संशोधित वेतनमान का बकाया भुगतान लंबित है। महंगाई भत्ते की मांग पर भी सरकार को जल्द निर्णय लेना चाहिए। पेंशनरों ने देनदारियों के भुगतान के लिए सरकार से आवश्यक वित्तीय प्रबंध करने की मांग की। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर की अध्यक्षता में संयुक्त सलाहकार बैठक जल्द बुलाने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को वार्ता के माध्यम से समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

समिति ने कहा कि मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 11 नवंबर से जनजागरण अभियान तेज किया जाएगा। इसके बाद जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन शुरू करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। आंदोलन को प्रभावी बनाने के लिए सभी इकाइयों को सक्रिय किया जा रहा है। बैठक में सदर खंड में हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति का गठन भी किया गया। राज कुमार शर्मा को संयोजक, किशोरी लाल शर्मा को सचिव, कर्म चंद गौतम को वित्त सचिव और देव राज अवस्थी को प्रेस सचिव बनाया गया। सभी इकाइयों के प्रधान और सचिव समिति के पदाधिकारी होंगे। जिला संयोजक चेत राम वर्मा ने इकाई प्रधानों से तीन-तीन सक्रिय पेंशनरों के नाम समिति में शामिल करने के लिए भेजने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed