फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The story of the marriage of Shri Krishna and Rukmini is narrated

Bilaspur News: श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह का सुनाया प्रसंग

Fri, 20 Feb 2026 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 20 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The story of the marriage of Shri Krishna and Rukmini is narrated
सुंगल गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आरती करते हुए श्रद्धालु। स्रोत: जागरूक पाठक।
-सुंगल गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के सुंगल गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को श्री कृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया, इसी के साथ कथा का समापन हो गया। इस दौरान दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

समापन अवसर पर आचार्य पंडित संजय शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के दिव्य विवाह प्रसंग का भावपूर्ण और विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि किस प्रकार रुक्मिणी की अटूट श्रद्धा और विश्वास के कारण भगवान श्रीकृष्ण ने उनका हरण कर उनसे विवाह किया। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि सच्चे मन से की गई भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती और भगवान अपने भक्तों की रक्षा अवश्य करते हैं। आचार्य ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मात्र ही जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश करने में सक्षम है। यह केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला दिव्य मार्गदर्शक ग्रंथ है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मिलजुल कर रहने, आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में जीवन समर्पित करने से मनुष्य के समस्त दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-शांति व समृद्धि का आगमन होता है। इस धार्मिक आयोजन का संचालन कुलदीप डोगरा और सरोज डोगरा ने किया। समापन अवसर पर शंखनाद, पुष्प वर्षा और जयकारों के बीच आचार्य संजय शास्त्री व उनकी टीम को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। श्रीमद्भागवत महापुराण का भी विधि पूर्वक पूजन कर विसर्जन किया गया। प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed