फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The story of Shri Krishna's birth is narrated in the Bhagwat Katha.

Bilaspur News: भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया

Mon, 27 Oct 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The story of Shri Krishna's birth is narrated in the Bhagwat Katha.
श्री राधे कृष्णा कामधेनु गोधाम करयालग में चल रही कथा में विजय शास्त्री को सम्मानित करते हुए गो
-श्री राधे कृष्णा कामधेनु गोधाम करयालग में कथा आयोजित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बरठीं (बिलासपुर)। श्री राधे कृष्णा कामधेनु गोधाम करयालग सोहनी देवी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्म कथा का प्रसंग सुनाया, जिसे सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।


कथा व्यास अखिलेश कपिल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने भक्तों का उद्धार और पृथ्वी को दैत्य शक्तियों से मुक्त कराने के लिए अवतार लिया था। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर धर्म की हानि होती है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होते हैं। कथा व्यास ने कहा कि जब अत्याचारी कंस के पापों से धरती डोलने लगी, तो भगवान कृष्ण को अवतरित होना पड़ा। सात संतानों के बाद जब देवकी गर्भवती हुई, तो उसे अपनी इस संतान की मृत्यु का भय सता रहा था। भगवान की लीला वह स्वयं ही समझ सकते हैं। भगवान कृष्ण के जन्म लेते ही जेल के सभी बंधन टूट गए और भगवान श्रीकृष्ण गोकुल पहुंच गए। इस दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गो समिति ने विजय शास्त्री जी को गो सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रतन चंद डोगरा, सचिव जोगेंद्र पाल शर्मा, संरक्षक राम चरण शास्त्री, व्यवस्था प्रमुख रणवीर पटियाल, रमेश परमार, ओम प्रकाश, प्रबंधक अश्विनी कपिल, नितिन मनोज सहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed