फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The story narrated about the salvation of Kansa at the hands of Lord Krishna.

Bilaspur News: कथा में सुनाया भगवान श्रीकृष्ण के हाथों कंस के उद्धार का प्रसंग

Tue, 17 Sep 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
The story narrated about the salvation of Kansa at the hands of Lord Krishna.
-श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भागवत कथा आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन पंडित भास्करानंद शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के हाथों कंस के उद्धार का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब कंस के पाप बढ़ गए तो वह भयभीत हो गया।


शिशु रूप कान्हा को मारने के लिए कंस ने कागासुर, बकासुर और पूतना जैसे राक्षसों को भेजा, लेकिन कान्हा ने उनका वध कर दिया। कंस ने अपने षड्यंत्र की पूर्ति करते एक मल युद्ध रखा, जिसमें आसपास के इलाके के पहलवानों को सादर आमंत्रित किया। कृष्ण और बलराम ने जब सबसे पहले शिव धनुष तोड़ा तो कंस का भय और बढ़ गया। कंस को मालूम था कि जो इस धनुष को तोड़ेगा वही उसका काल बनेगा। इन दोनों नौनिहालों ने कंस के सभी योद्धाओं को मार दिया। इसी दौरान एक कुबलिया पीड़ हाथी जिसको मदिरापान करवाया गया था, को भी कान्हा से लड़ने के लिए भेजा। इस दोनों भ्राताओं ने इस मदमस्त हाथी को पूंछ से पकड़कर आसमान में फेंक दिया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण ने एक छलांग लगाई। कंस को पकड़ा और भूमि पर पटक दिया। उन्होंने कंस को बालों से पकड़ा तो वह मृत्यु नजदीक देख जीवन की भिक्षा मांगने लगा। तब भगवान कृष्ण ने कहा कि जिसे वह पकड़ लेते हैं उसका वह उद्धार करके ही छोड़ते हैं। भगवान ने कहा कि जिस प्रकार मामा आपने मेरे मां को केसों से पकड़कर उन्हें यातनाएं दी थी तो आपको भी उन्हीं यातनाओं से गुजरना होगा। भगवान ने एक मुष्टिका के प्रहार से कंस को प्राण मुक्त कर दिया। भास्करानंद शर्मा ने बताया कि पापी कितना भी बलशाली क्यों न हो उसके पापों का अंत अवश्य होता है। कथा समापन पर भजन कीर्तन का आयोजन भी किया गया और बाद में प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed