{"_id":"67b475cb27e4fcc5710a3311","slug":"the-state-government-is-pressuring-banks-to-deposit-the-central-governments-money-in-the-treasury-jamwal-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132279-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों पर केंद्र का पैसा ट्रेजरी में डालने का दबाव बना रही प्रदेश सरकार : जमवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों पर केंद्र का पैसा ट्रेजरी में डालने का दबाव बना रही प्रदेश सरकार : जमवाल
विज्ञापन
बिलासपुर के बैंकों में रेलवे, फोरलेन, नाबार्ड का करीब 500 करोड़ जमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश सरकार बिलासपुर के बैंकों पर दबाव बना रही है कि जो पैसा केंद्र से विकास परियोजनाओं के लिए मिला है, उसे प्रदेश सरकार के ट्रेजरी में ट्रांसफर करे। इस पैसे से सरकार कर्मचारियों का वेतन जारी करना चाहती है। यह आरोप सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने लगाया।
उन्होंने कहा कि जिले में रेलवे, फोरलेन और नाबार्ड से जुड़ी विकास परियोजनाओं के लिए भेजी करीब 500 करोड़ की धनराशि बैंकों में जमा है। प्रदेश सरकार बैंकों पर दबाव बना रही है कि इसकी राशि ट्रेजरी में ट्रांसफर कर दी जाए। उन्होंने कहा कि धनराशि पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी और एसबीआई में जमा है। यहां से प्रतिदिन इस पर ब्याज मिलता है। इससे परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त लाभ हो रहा है। अगर यह पैसा ट्रेजरी में डाल दिया तो इस पर ब्याज नहीं मिलेगा। इससे परियोजनाओं के इस पैसे का लाखों रुपये का नुकसान होगा। भाजपा विधायक ने दावा किया कि प्रदेश सरकार वेतन और पेंशन के भुगतान के लिए विकास परियोजनाओं की धनराशि का उपयोग कर रही है।