फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The slogan of eradicating poverty is truly coming true under Modi government: Katwal

गरीबी हटाओ का नारा सही मायनों में मोदी सरकार में हो रहा साकार : कटवाल

Sun, 29 Sep 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
The slogan of eradicating poverty is truly coming true under Modi government: Katwal
- विधायक जीतराम कटवाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दिए बधाई पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबी उन्मूलन की दिशा में धरातल पर लगातार काम कर रही है। हालांकि देश में ज्यादातर समय सत्ता में रही कांग्रेस गरीबी हटाओ का नारा लगाकर वोट बटोरती रही।

गरीबी हटाओ का नारा सही मायनों में अब मोदी सरकार के कार्यकाल में साकार होता नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हिमाचल के आवासहीन और गरीब परिवारों का अपने आशियाने का सपना साकार करने के लिए 92,364 नए मकान स्वीकृत करना इसका प्रमाण है। मकान बनाने के लिए किश्त भी जारी कर दी गई है। रविवार को झंडूता विधानसभा क्षेत्र की सलवाड़ पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में विधायक कटवाल ने 29 परिवारों को बधाई पत्र वितरित किए। लाभार्थियों को बधाई देने के साथ ही कटवाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए 92,364 नए आवास स्वीकृत करके प्रधानमंत्री ने इस बात का अहसास फिर से करवाया है कि इस प्रदेश से उन्हें विशेष लगाव है। इससे पहले कटवाल ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का 114वां संस्करण अपने आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं और परिवार के सदस्यों के साथ देखा। कटवाल ने कहा कि वोकल फॉर लोकल के नारे को सार्थक बनाने के लिए झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इस पर अमल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed