{"_id":"6ad8c1f620cfb8efd90d8aff","slug":"the-slaying-of-ravana-is-enacted-on-the-tenth-day-of-the-ram-natak-ram-play-the-scene-in-nandigram-becomes-an-emotional-one-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-170412-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राम नाटक के दसवें दिन रावण वध का मंचन, भावुक हुआ नंदीग्राम का दृश्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राम नाटक के दसवें दिन रावण वध का मंचन, भावुक हुआ नंदीग्राम का दृश्य
Thu, 22 Oct 2026 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
डियारा में चल रही रामलीला मंचन का दृश्य। स्रोत: समिति
-सीता माता की अग्नि परीक्षा और 14 वर्ष बाद श्रीराम-भरत मिलाप का किया मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डियारा सेक्टर में आयोजित ऐतिहासिक राम नाटक के दसवें दिन रावण वध, सीता माता की अग्नि परीक्षा और नंदीग्राम के प्रसंगों का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय से दर्शकों को रामायण के प्रमुख घटनाक्रमों से रूबरू करवाया।
पहले दृश्य में श्रीराम और रावण के बीच हुए युद्ध के अंतिम पड़ाव को दर्शाया गया। रावण के मृत्युशय्या पर पहुंचने के बाद श्रीराम ने लक्ष्मण को उससे जीवन के अंतिम और श्रेष्ठ ज्ञान की प्राप्ति के लिए भेजा।
दूसरे दृश्य में सीता माता की अग्नि परीक्षा का मंचन हुआ। अग्निदेव ने माता सीता को अग्नि से सुरक्षित बाहर निकालकर उनकी पवित्रता की पुष्टि की और श्रीराम को उनके निष्पाप होने का विश्वास दिलाया। तीसरे दृश्य में 14 वर्षों का वनवास पूरा कर श्रीराम के अयोध्या लौटने पर नंदीग्राम में भरत से उनके मिलन का प्रसंग दिखाया गया। भरत ने भावुक होकर अपने भाई को गले लगाया और उनके चरणों में प्रणाम किया। श्रीराम-भरत मिलन के इस भावुक दृश्य ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।