{"_id":"69c6744719e252e6dd03a769","slug":"the-selection-of-the-districts-under-19-basketball-team-will-take-place-tomorrow-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-156829-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कल होगा जिले की अंडर-19 बास्केटबाल टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कल होगा जिले की अंडर-19 बास्केटबाल टीम का चयन
Fri, 27 Mar 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
चयनित खिलाड़ी 3 से 5 अप्रैल तक भरेड़ी में होने वाली प्रतियोगिता में लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंडर-19 छात्र-छात्रा वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन बास्केटबाल खेल स्टेडियम रौड़ा बिलासपुर में 29 मार्च को किया जाएगा।
चयनित खिलाड़ी 3 से 5 अप्रैल तक हमीरपुर के भरेड़ी में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण रनौत और कोषाध्यक्ष अभिषेक टेसू ने दी। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2008 के बाद जन्मे पुरुष और महिला खिलाड़ी इसमें भाग ले सकेंगे। चयन प्रक्रिया में अश्वनी कुमार, संजय कुमार राजकुमार राठौर, राजेश कुमार, प्रेम कुमार आशीष कुमार, सौरव कौंडल और अर्पिता होंगे। खिलाड़ियों को अपना जन्म प्रमाण पत्र, अपना व माता पिता का आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।