फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The secret of potholes on the road of promises

Bilaspur News: वादों की सड़क पर गड्ढों का राज

Tue, 19 May 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The secret of potholes on the road of promises
कैप्टन सूरम सिंह
चुनावी मुद्दा
विज्ञापन

झबोला पंचायत में मूलभूत सुविधाएं न मिलने से लोग नाराज
बोले, अब काम करने वाले प्रत्याशी को देंगे समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की झबोला पंचायत में पंचायत चुनाव से पहले विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाएं न मिलने से लोगों में नाराजगी है। पंचायत की खस्ताहाल सड़कों, अधूरी सुविधाओं और जनसमस्याएं हल न होने से ग्रामीणों में रोष है। लोगों का कहना है कि वर्षों से गांव की सड़कों की हालत खराब है। इसके बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए।
ग्रामीणों के अनुसार पंचायत की कई संपर्क सड़कें जगह-जगह से उखड़ी हैं। इसमें वार्ड-1 में अधिक समस्या है। बरसात में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। कीचड़ और गहरे गड्ढों के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार वाहन चालक भी दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पंचायत में लंबे समय से सड़क मरम्मत और अन्य विकास कार्यों की मांग उठती रही है, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिले। चुनाव के समय नेता गांव में पहुंचकर बड़े-बड़े वादे करते हैं, मगर चुनाव खत्म होते ही समस्याएं जस की तस रह जाती हैं। यही वजह है कि इस बार ग्रामीण विकास को ही सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा मान रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में केवल सड़कें ही नहीं, बल्कि पेयजल, सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी लंबे समय से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि यदि पंचायत स्तर पर योजनाओं को सही तरीके से लागू किया जाए तो गांव की स्थिति काफी बेहतर हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार पंचायत चुनाव में जनता केवल वादों पर भरोसा नहीं करेगी, बल्कि ऐसे प्रत्याशी को चुनेगी जो जमीन पर काम करता दिखाई दे। लोगों ने साफ कहा कि अब पंचायत में वही प्रतिनिधि चाहिए जो गांव की समस्याओं को प्राथमिकता देकर विकास कार्यों को आगे बढ़ाए।


गांव की सड़कें लंबे समय से टूटी हैं। बरसात में हालात बेहद खराब हो जाते हैं। लोगों को आवाजाही में दिक्कत झेलनी पड़ती है। अबकी बार जनता काम करने वाले उम्मीदवार को ही समर्थन देंगे।


हंसराज, स्थानीय निवासी

हर चुनाव में विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन गांव की समस्याएं खत्म नहीं होतीं। हमें ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो सड़क, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं पर गंभीरता से काम करे।

कैप्टन सूरम सिंह, स्थानीय निवासी

कैप्टन सूरम सिंह

कैप्टन सूरम सिंह

कैप्टन सूरम सिंह

कैप्टन सूरम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed