फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The ruins of the residence of the doctors of Barthin Hospital

Bilaspur News: बरठीं अस्पताल के चिकित्सकों के आवास बने खंडहर

Thu, 20 Jul 2023 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
The ruins of the residence of the doctors of Barthin Hospital
बिलासपुर के बरठीं में खंडर चिकित्सक आवास। संवाद
डॉक्टर किराये के मकान में रहने के लिए मजबूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल बरठीं में चिकित्सकों के लिए 60 के दशक में बनाए आवास आज खंडहर बन चुके हैं। 25 पंचायतों को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले चिकित्सक किराये के कमरों में रहने के लिए मजबूर हैं।
सरकारी रिहायशी मकानों की आज तक किसी भी दल के नेता ने सुध नहीं ली। लोगों ने बताया कि लगभग पांच चुनावों से लगातार वे भाजपा और कांग्रेस के नेताओं को सीएच में चल रही असुविधाओं को उठाते रहे हैं। सभी नेता समस्या को हल करने का वायदा तो करते हैं, लेकिन जीत जाने के बाद समस्याएं जस की तस रहती हैं। मकान खंडहर हो चुके हैं। कुछ को तो नाममात्र मरम्मत करवा लिया गया है, लेकिन मुख्य चिकित्सक का आवास लगभग 21 साल से रहने योग्य नहीं है। कई बार विभाग की ओर से लिखित में लोक निर्माण विभाग से इसका प्राक्कलन तैयार कर उच्चाधिकारियों और सरकार को भेजा जा चुका है लेकिन किसी भी नेता या सरकार ने इसकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन

रोगी कल्याण समिति की बैठक में विधायक के समक्ष हर बार भवन को गिराए जाने और उसकी मरम्मत करने के लिए कहा गया लेकिन इस ओर कोई काम नहीं हुआ। भवन में मात्र दीवारें खड़ी हैं। छत पर घास उगी है। दरवाजे-खिड़कियों का नामोनिशान नहीं है। सिविल अस्पताल को जाते समय गेट के बिल्कुल सामने यह खंडहर भवन मरीजों का स्वागत करता है। सरकार न तो इसकी आज दिन तक मरम्मत करा सकी और न ही इस को गिराने के लिए कोई कार्रवाई आज दिन तक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संदर्भ में सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर अरविंद टंडन ने बताया कि उच्चाधिकारियों से बातचीत कर जल्द ही भवन को गिराने के लिए ऑक्शन कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed