{"_id":"645b8281d5db5bc7d40ea6db","slug":"the-role-of-parents-is-important-in-keeping-children-away-from-drugs-bilaspur-news-c-19-1-148272-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों की भूमिका अहम
विज्ञापन
-गलत संगत में आकर बच्चे शुरू करते हैं नशा, फिर हो जाते हैं आदी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण कुमार ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि युवा वर्ग बुरी संगति के प्रभाव और दबाव में आकर शान, अनुभव व प्रयोग की चाहत से या असफलता से बचने के लिए झूठा सहारा लेने के लिए नशे का प्रयोग कर रहा है।
कहा कि आज का युवा गलत संगत में आकर तंबाकू, शराब, भांग, कोकेन, अफीम, पैथिडीन, कंपोज और ब्राउन शुगर लेना शुरू कर देते हैं। बाद में शारीरिक निर्भरता के कारण छोड़ नहीं पाते हैं। बताया कि नशे के दुष्प्रभाव में नशा शरीर, मन, बुद्धि का नाश करता है। कहा कि नशा न केवल रिश्तों को खराब करता है, बल्कि यह अधूरी शिक्षा, मारपीट, हिंसा, समाज विरोधी कृत्य, चोरी-डकैती, हत्या, आत्महत्या के लिए विवश कर देता है। कहा कि बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए अभिभावकों की अहम भूमिका है। बच्चों को ऐसा वातावरण दें कि वह अपनी हर बात आपसे साझा करें। वहीं गलत संगत में न जाएं। उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखें और जब कोई संदिग्ध गतिविधि हो तो बच्चों की काउंसलिंग जरूर कराएं। उन्होंने अपील की कि समाज को नशे से बचाने के लिए सभी लोग आगे आएं।